फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की निर्माणाधीन इमारत में बिजली का काम कर रहा था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-4 क्षेत्र में स्कूल की निर्माणाधीन इमारत में बिजली का काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन की बृहस्पतिवार को करंट लगने से मौत हो गई। सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के अहमद रोड निवासी अशरफ हुसैन (48 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अशरफ हुसैन सेक्टर-29 क्षेत्र में किराये से रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। कुछ दिनों से वह डीएलएफ फेज-4 में एक स्कूल की निर्माणाधीन इमारत में बिजली की वायरिंग का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2 बजे इमारत में तैनात गार्ड जब अंदर गया तो उसको अशरफ हुसैन बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उसने तुरंत आसपास काम कर रहे लोगों को इसके बारे में बताया तो अशरफ को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें