फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खांडसा मंडी में अवैध वसूली करने वाले आठ आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी बेच रहे थे प्लास्टिक पन्नी, पटाखे सहित अन्य सामान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने खांडसा मंडी में अवैध रूप से वसूली करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे मंडी में दुकानदारों व रेहड़ी वालों को जबरदस्ती व अवैध रूप से प्लास्टिक पन्नी, पटाखे सहित अन्य सामान बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों से 643 किलो प्लास्टिक पन्नी, 79 पीस चार्जेबल बैट्री, 11 चार्जर, पांच बैट्री चार्जर और 138 किलो 500 ग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए।
आरोपियों की पहचान भरतपुर (राजस्थान) के नदवई गांव निवासी सोनू उर्फ गब्बर, गुरुग्राम के शिवाजी पार्क निवासी रितिक जैन, मुजफ्फरपुर (बिहार) के शिवहर गांव निवासी विकास गुप्ता, मधुबनी ( बिहार) के कटवासा निवासी सुरेश कुमार, गुरुग्राम के बादशाहपुर निवासी इंद्रजीत, वैशाली (बिहार) के समस्तीपुर निवासी रवि चौधरी, गुरुग्राम के शिवाजी नगर निवासी पवन व सागर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-37 थाने में विस्फोटक अधिनियम व बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे अवैध सामान खांडसा मंडी में जबरन बेचते हैं व रेहड़ी वालों से अवैध वसूली करते हैं। जो रेहड़ी व दुकानदार इनका सामान नहीं खरीदता या अवैध वसूली नहीं देता उनके साथ मारपीट करते हैं। उनसे बरामद किया गया सामान भी वे मंडी में रेहड़ी वालों व दुकानदारों को बेचने वाले थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। सभी आरोपियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें