फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईकोग्रीन ने बनाए जीपीएस युक्त अंडर ग्राउंड डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ईकोग्रीन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जीपीएस युक्त अंडर ग्राउंड डस्टबिन की योजना बनाई है। हर जोन में इसको बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत ट्रायल के तौर पर राजीव चौक और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने से की गई है। यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे हर जोन में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

निगम की ओर से जमीन की खुदाई कर डस्टबिन का साइज बनाकर पक्का कर दिया गया है। यहां पर अब मशीन लगाई जाएंगी, जो कूड़े को लोड-अनलोड करेंगी। जिसे ईकोग्रीन की गाड़ी प्रतिदिन उठाएगी। डस्टबिन में जीपीएस होने के कारण इसका कंट्रोल रूम से पूरा संपर्क होगा। इसके भरने पर कंट्रोल रुम में मैसेज आ जाएगा। इसके बाद इसे खाली करने के लिए ईकोग्रीन के कर्मचारी आएंगे। नगर निगम ने दिसंबर 2017 में ईकोग्रीन के साथ घरों से कूड़ा उठाने, कूड़े से खाद व बिजली बनाने, डंपिंग स्टेशन की जगह ट्रांसफर सेंटर और प्रत्येक जोन में अंडर ग्राउंड डस्टबिन बनाने का समझौता किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें