फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-अप्वाइंटमेंट से होगी समय की बचत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अचल संपत्ति की खरीद फरोख्त का पंजीकरण सरल और सुचारु करने के उद्देश्य से बुधवार को ई-अप्वाइंटमेंट देने के लिए प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उनको टोकन देने संबंधी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिले के लघु सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ई-अप्वाइंटमेंट प्रणाली की बारीकियों को समझा। इस मौके पर एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि ई-अप्वाइंटमेंट से जहां एक ओर दलालों और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी, वहीं दूसरी ओर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पहले की अपेक्षा ज्यादा पारदर्शिता आएगी। इस प्रक्रिया के तहत अप्वाइंटमेंट के लिए नया सॉफ्टवेयर बनाकर इसका सरलीकरण किया गया है। लोग घर बैठे ‘जमाबंदी डॉट जीओवी डॉट इन‘ के माध्यम से ई-अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इसके अलावा ई-अप्वाइंटमेंट से मिलने वाले टोकन से रजिस्ट्री करवाने के लिए टाइम स्लॉट मिलेगा। इससे समय की बचत होगी और लोगों को व्यर्थ में तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे।
इस सॉफ्टवेयर की विशेष बात यह है कि जब तक विभिन्न विभागों से संबंधित प्रोपर्टी के सभी ड्यूज क्लियर नहीं होंगे तब तक उसकी अप्वाइंटमेंट बुक नहीं हो सकती। इससे खरीदार को प्रोपर्टी के सही स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला की सभी छह तहसील और तीन उप तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें