फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwarka Expressway: दिसंबर में द्वारका एक्सप्रेस वे पर दौड़ सकेंगे वाहन, 73 फीसदी निर्माण पूरा

Thu, 28 Jul 2022 01:22 PM IST
प्राची प्रियम कुमार प्रवीण, गुरुग्राम

सार

द्वारका एक्सप्रेस-वे का 73 फीसदी निर्माण पूरा, अक्तूबर-नंबर से हो सकता है ट्रॉयल। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट हाईवे पर दिसंबर से फर्राटा भर सकेंगे वाहन। पैकेज तीन में एलिवेटेड हिस्से और क्लोवरलीफ के निर्माण के बाद पूरी होगी महत्वकांक्षी परियोजना।
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ड्रीम प्रोजेक्ट द्वारका एक्सप्रेस वे पर दिसंबर में वाहन दौड़ सकेंगे। इससे पहले अक्तूबर-नवंबर में ही इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस पर ट्रॉयल शुरू किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दावे के अनुसार दिसंबर से पहले ही इसे तैयार करने का लक्ष्य है। दिसंबर में तो इस पर वाहन दौड़ाने की तैयारी है। इसका 73 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली-जयपुर हाईवे पर क्लोवरलीफ और पैकेज तीन में 10 किलोमीटर एलिवेटेड रोड है। इसके बड़े हिस्से में शुरूआती निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब आगे लांचर लगाकर निर्माण शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अक्तूबर या नवंबर तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। ट्रायल आदि की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिसंबर में इसे वाहनों के लिए चालू करने की फुल तैयारी है। 

दो पैकेज में बन रहा है एक्सप्रसे वे
हरियाणा के हिस्से में इसके दो पैकेज, तीन और चार है। पैकेज तीन दिल्ली बॉर्डर से बसई आरओबी तक तथा पैकेज चार बसई आरओबी से एनएच 48 तक है। एक्सप्रेस वे का यह पूरा हिस्सा एलिवेटेड है। पैकेज तीन में मल्टी यूटीलिटी कॉरिडोर बन रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक निर्मान जंबूलकर के अनुसार पैकेज तीन में 66 फीसदी काम हुआ है, जबकि पैकेज में चार में 82 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यहां क्लोवरलीफ का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यहां बन रहा मल्टी यूटीलिटी कॉरिडोर
जंबुलकर के अनुसार एक्सप्रेस-वे के पैकेज चार का सेक्टर 84, 88, 36 चौक सबसे अहम हिस्सा है। यही वह स्थान है जो हर तरफ के ट्रैफिक को मूवमेंट देगा। गुरुग्राम, जयपुर, दिल्ली, पटौदी, मानेसर, एसपीआर की ओर से आने वाले और जाने वाले वाहनों के लिए यह कॉरिडोर अपने गंतव्य तक पहुंचाएगा। यहां सरफेस रोड है, अंडरपास, ट्रम्पेड फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड और सब-वे बनाए जा रहे हैं। एक से दूसरी जगह जाने के लिए वाहनों को किसी तरह की कोई क्रासिंग नहीं करनी है। 

 
विज्ञापन

जिसको जहां जाना है, वह बिना रुके आराम से अपने रास्ते गंतव्य की ओर जा सकेगा। यहां से पटौदी और मानेसर के न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों (सोसाइटी) की सीधी कनेक्टिविटी है। यहीं पर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी ग्लोबल सिटी प्रस्तावित है, जो सेक्टर 36 बी में बनेगी। इस चौक के एक तरफ सेक्टर 84 और 88 है तो दूसरी तरफ सेक्टर 36 ए और 36 बी है। यहां ट्रम्पेड फ्लाईओवर और एलिवेटेड सड़क पर ओवर लेप बनेगा, जिसका नजारा शानदार होगा।

यहां राहत
बजघेड़ा चौक से एनएच 48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) तक वाहन चालक आरामदायक सफर कर सकते हैं। एनएचएआई ने इस हिस्से में ब्लैकटॉप (डामर और तारकोल की सड़क) का काम पूरा कर दिया है। इसके साथ ही इस पर लेन मार्किंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। रोहतक और झज्जर की ओर से आने वाले वाहन चालक शहर के अंदरुनी हिस्से में जाम से बचने के लिए इसी रोड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

वाहन चालक बजघेड़ा चौक से द्वारका एक्सप्रेस वे के रास्ते खेड़की दौला से दिल्ली जयपुर हाईवे पर बन रहे क्लोवरलीफ के पास से सर्विस रोड के सहारे नरसिंहपुर की ओर हाईवे पर आ रहे हैं। दिल्ली, फरीदाबाद, सोहना, अलवर, पलवल, और नए गुरुग्राम में जाने वालों के लिए अब यही रास्ता मुफीद है। यह एक्सप्रेस-वे के पैकेज चार का हिस्सा है, जो बजघेड़ा से एनएच 48 तक हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक निर्मान जंबूलकर के अनुसार दिसंबर से पहले द्वारका एक्सप्रेस वे पर वाहन दौड़ जाएं, ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें