फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दमदमा चौक ले रहा लोगों का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं थम रहे हादसे, रोज सुबह से शाम तक लगा रहता है जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर बना दमदमा चौक लोगों का दम ले रहा है। जहां पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा सुबह से लेकर शाम तक उक्त चौक पर जाम की स्थिति से वाहन चालक काफी परेशान हैं। वहीं, उक्त मार्ग पर बनाये जाने वाला फ्लाईओवर अभी तक लंबित है, जिसका निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

कस्बे के दमदमा चौक खूनी चौक बनता जा रहा है। उक्त चौक से गुजरने वाले वाहनों की संख्या में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। चौक से राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, आदि राज्यों के अलावा प्रदेश के हर जिलों में वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा सोहना कस्बे से लगते करीब 2 दर्जन गांवों के ग्रामीणों का भी बाजार में आना जाना रहता है। हालांकि, प्रशासन द्वारा चौक पर लालबत्ती लगाई गई है फिर भी हादसे कम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


हादसे लोगों को कर रहे भयभीत
दमदमा चौक पर गत सप्ताह घटित हुए दो बड़े हादसों ने लोगों को भयभीत कर दिया है। पहले मामले में पांच पुलिस कर्मचारियों सहित गन्ना जूस विक्रेता व एक कार में सवार 4 लोगों की जान बाल बाल बची थी। घटना में एक गाड़ी चालक ने सभी में जोरदार टक्कर मार दी थी। वहीं, बृहस्पतिवार को एक बेकाबू ट्रक चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों बाइक सवार युवकों की जान चली गई थी। चौक पर ऐसी घटित होने वाली घटनाओं के चलते लोग पैदल व छोटे वाहनों से आने में कतराने लगे हैं। उक्त चौक को लोग पैदल अपनी जान हथेली पर रखकर पार करते हैं।
विज्ञापन


चौक पर वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चौक के आसपास सोसाइटियों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर बन जाने पर वाहनों का दबाव कम होने की संभावना है। -सुभाष चंद, एएसआई, ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें