फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गलत लेन में वाहन चलाए, 98.62 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक महीने में गलत लेन में वाहन चलाने पर 98.62 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। यातायात पुलिस ने सितंबर महीने में 16 हजार 89 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
विज्ञापन


यातायात पुलिस की तरफ से गलत लेन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ड्रोन से भी नजर रखी जाती है। इसके साथ ही दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एनपीआर कैमरों से भी चालान किए जा रहे हैं। सड़क हादसों का एक मुख्य कारण गलत लेन में वाहन चलाना और अचानक लेन बदलना भी है। इस तरह की दुर्घटनाएं न हों इसके लिए पुलिस की तरफ से लोगों को विभिन्न माध्यमों से समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर भी यातायात नियमों के लिए जागरूक किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें