संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-54 में सनसिटी के ग्रीन बेल्ट के पास मुख्य पाइप लाइन में लीकेज है। लीकेज का पानी पूरी सड़क पर फैला रहता है। रोजाना सुबह-शाम काफी मात्रा में पानी दूर तक सड़क पर फैल जाता है। इससे सनसिटी की सड़क टूट रही है।
इलाके की निवासी कुसुम शर्मा, मोना ने बताया कि यह पेयजल की लाइन से लाखों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। इसे तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाना चाहिए। यहां से करीब 300 मीटर दूर तक पानी बहता हुआ नजर आता है। इससे सड़क टूट रही है। वीडियो के साथ समस्या की शिकायत के बावजूद अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
लोगों ने बताया कि जिस जगह पाइप लाइन टूटी है। वहां से बसई ट्रीटमेंट प्लांट की दूरी करीब 22 किमी है। 22 किमी की दूरी तय करके आने वाला अमूल्य पानी बहकर बर्बाद हो रहा है, जबकि गुरुग्राम के कई इलाकों में पानी की कम आपूर्ति होने के कारण लोग परेशान हैं।