फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बार चुनाव में सभी नामांकन मिले सही, आज नाम वापस ले सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष व सचिव के लिए 6-6 और उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव के लिए 3-3 नामांकन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 15 दिसंबर को होने वाले जिला बार चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें सभी के नामांकन सही पाए गए। मंगलवार को नाम वापस लेने का अंतिम दिन है।
मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह राघव ने बताया कि टीम ने सभी नामांकन पत्रों की जांच की और सही पाए गए हैं। कोई नामांकन रद्द नहीं किया गया है। अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 6-6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव के लिए 3-3 उम्मीदवारों ने नामांकन किए, जो सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतन सिंह का कहना हैं कि मंगलवार अपराह्न 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। नामांकन वापस होने के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के पदों पर जो उम्मीदवार रह जाएंगे, उनकी फाइनल सूची घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से भी आग्रह किया कि वे अपना चुनाव प्रचार भी चुनाव कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करें। दूसरी ओर कोर्ट में वकीलों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें