फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-81 से 98 की ड्रेनेज व्यवस्था होगी सुदृढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-85 में मैनहोल होंगे बंद, एचएसवीपी बचे कार्याें को सिरे चढ़ाने में जुटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सेक्टर-81 से 98 तक स्टॉर्म वाटर ड्रेन योजना से जुड़े शेष कार्यों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत सेक्टर-85 में स्थित मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन के मैनहोल को बंद करने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इसे लेकर कदम उठा रहा है। इन सेक्टरों में ड्रेनेज कार्य को कराया गया है। कुछ जगहों पर मैनहोल के कार्य शेष हैं, जिसे पूरा कराने के लिए एचएसवीपी की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। इस पर करीब 3.75 लाख रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य बाहरी स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क में मौजूद कमियों को दूर करने और जल निकासी प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया जाएगा। सेक्टर-81 से 98 तक तेजी से विकसित हो रहे आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव के लिए ड्रेनेज नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। प्राधिकरण का मानना है कि मानसून से पहले इस प्रकार के छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने से जल निकासी प्रणाली की क्षमता बढ़ेगी। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता विमल दीप ने बताया कि इस कार्य को 15 दिन में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें