अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना के अंतर्गत चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक घरेलू सहायिका ने अज्ञात कारणों से बीते रविवार की रात को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पश्चिम बंगाल की चंदना दास (38 वर्ष) अपने परिवार के साथ चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में किराये पर रहती थी। उसकी मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। जांच में सामने आया कि महिला का अपने पति के साथ पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था।
जांच अधिकारी रज्जो देवी ने बताया कि घर में आपसी विवाद में महिला ने जहरीले पदार्थ खाकर जान दे दी। परिवार वालों की ओर से काेई शिकायत नहीं मिली है।