फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घरेलू सहायिका ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-56 थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-57 इलाके में एक 26 साल की घरेलू सहायिका ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी मकान मालिक उसे खींचकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-56 थाना में प्राथमिकी दर्ज कर टीम ने आरोपों की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत देने वाली 26 साल की युवती गुरुग्राम में किराये पर रहती है। युवती का कहना है कि वो बीते कई महीने से सेक्टर-57 के एक मकान में बतौर घरेलू सहायिका नौकरी करती है। यहां मकान मालिक की उम्र लगभग 35 साल है और वो एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। घर में उनकी पत्नी व बच्चा भी रहते हैं। शिकायत में घरेलू सहायिका ने आरोप लगाया कि बीते सप्ताह एक दिन वो घर में अपना काम कर रही थी। इसी दौरान मकान मालिक आया और उसे हाथ पकड़कर खींचते हुए अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि कमरे में मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान महिला व उनका बच्चा भी घर पर ही थे। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें