फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हाईवे पर थार और ब्रेजा में लगी रेस, हाइड्रा से टकराई ब्रेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर चालक भागे, वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर रविवार रात को गाड़ियों में लगी रेस से सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे चल रहे हाइड्रा में ब्रेजा टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी चालक और उसमें सवार अन्य व्यक्ति मौके से भाग गए। पुलिस को अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


वीडियो में थार और एक ब्रेजा गाड़ी दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार में जा रहे थे। थार गाड़ी आगे-आगे चल रही थी और ब्रेजा पीछे थी। नरसिंहपुर के पास व्यस्त सड़क पर पहली वाली लेन में एक हाइड्रा अचानक सामने आ गया। इस पर ब्रेजा चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी हाइड्रा से टकरा गई। पीछे आ रही एक कार के डैशकैम में यह घटना कैद हो गई है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब आधे घंटे के लिए जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारा और यातायात सामान्य कराया। पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवकों का पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें