फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाबालिग की मौत मामले में जांच के लिए गांव पहुंचा डॉग स्क्वायड

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। रेवासन गांव में सोमवार को 14 वर्षीय लड़के की मौत के मामले की जांच करने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम गांव में पहुंची। जांच के बाद टीम वापस लौट आई। छह दिन बाद गायब हुए लड़के का शव गांव के जंगलों में मिला था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। परिजनों की मांग है कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करें और जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करे।

बीते 26 अप्रैल की देर रात 14 वर्षीय अरबाज खाना खाकर पास में ही दूसरे मकान पर सोने के लिए गया था। सुबह जब देखा तो लड़का लापता था, जिसे अपने स्तर पर सभी जगह ढूंढा, लेकिन कहीं नही मिला। करीब छह दिन बाद लड़के का शव गांव के ही जंगलों में मृत अवस्था में मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें