फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजकीय महाविद्यालय पटौदी में अंगदान पर सेमिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। राजकीय महाविद्यालय पटौदी में प्राचार्या डॉ. उषा यादव के नेतृत्व में अंगदान और प्रत्यारोपण विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक करना था। सेमिनार में मुख्य वक्ता दिव्या ने कहा कि अंगदान एक महान कार्य है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति मृत्यु के बाद नेत्र, हृदय, किडनी जैसे अंगदान करके किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि अंगदान से न केवल किसी की जान बचती है, बल्कि उसके जीवन में नई रोशनी भी आती है। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. उषा यादव ने भी सेमिनार में दिए गए विचारों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाते हैं और उन्हें अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर इतिहास विभाग अध्यक्ष सोना देवी, ज्योति, परमजीत कौर, भंवर सिंह, हरविंद्र, धर्मबीर, मुकेश व रवि कुमार सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें