फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओपीडी में समय से नहीं बैठ रहे डॉक्टर, शासन स्तर से जताई गई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-ओपीडी के कैमरों की निगरानी के बाद सीएमएस ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

-सभी डॉक्टर सुबह 8 बजे से ओपीडी में बैठें अन्यथा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
-
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टरों के समय से नहीं बैठने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है और इसका संज्ञान शासन स्तर तक लिया जा रहा है। बता दें कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ओपीडी कक्ष की निगरानी की जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे ओपीडी कक्ष में कई विशेषज्ञ मौजूद नहीं मिले। इस पर शासन स्तर से नाराजगी जताई गई। इसके बाद सीएमएस ने सभी विशेषज्ञों को समय से ओपीडी में बैठकर मरीजों का उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 31 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि सभी ओपीडी विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह 8 बजे से ओपीडी में मरीजों को देखना सुनिश्चित करें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर शासन को अवगत कराया जाएगा और संबंधित डॉक्टर की जिम्मेदारी तय होगी। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी विशेषज्ञ डॉक्टर अपने कॉल-डे के अनुसार वार्ड और इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का राउंड लें।
विज्ञापन


इमरजेंसी में डॉक्टर को पहुंचना होगा -
इमरजेंसी से कॉल आने पर डॉक्टर को स्वयं मौके पर पहुंचकर मरीज को देखना होगा, यदि किसी कारणवश डॉक्टर का स्वयं पहुंचना संभव नहीं है तो रेजिडेंट डॉक्टर से मरीज का राउंड कराकर इसकी जानकारी सुनिश्चित करनी होगी। इस आदेश की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें