Divya Pahuja Murder: होटल मालिक के घर से बरामद हथियार जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। एसआईटी को इन्हीं हथियारों से वारदात को अंजाम देने की आशंका है। उधर, अभिजीत के पीएसओ प्रवेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या से जुड़ी किसी भी कड़ी को एसआईटी नहीं छोड़ रही है। एसआईटी की ओर से होटल मालिक अभिजीत के घर जो दो पिस्तौल बरामद की गई थी उसे और उसके पीएसओ की एक पिस्तौल को फॉरेंसिक जांच के लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर एसआईटी को इस बात की आशंका है इन हथियारों से भी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। एसआईटी की ओर से रोहतक के रहने वाले पीएसओ प्रवेश की निशानदेही पर जिन हथियारों को बरामद किया गया है। उन्हें हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
अभिजीत का पीएसओ भेजा जेल
मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी होटल मालिक अभिजीत के पीएसओ प्रवेश की एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई है। रोहतक के सदर थाने में उसके खिलाफ अलग-अलग 18 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसआईटी की ओर से उसकी गिरफ्तारी की सूचना रोहतक पुलिस को भी भेज दी गई। एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे अदालत में रविवार को पेश किया गया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
Trending Videos
तीन साल से अभिजीत के साथ काम करता है प्रवेश
पुलिस टीम को छानबीन में पता चला है कि प्रवेश तीन साल से अभिजीत के पास पीएसओ के रूप में काम करता था। उस पर रोहतक के सदर थाने में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने अभिजीत को अलग-अलग तीन अवैध हथियार उपलब्ध कराए थे। जो अभिजीत के आवास जे-21 से बरामद किए जा चुके हैं।
हत्यारोपी के घर से मिली पिस्तौल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। उसके पीएसओ प्रवेश से पूछताछ पूरी हो चुकी है। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। - विजय कुमार, डीसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
टोहना नहर से बरामद हुआ मॉडल दिव्या पाहुजा का शव
आपको बता दें कि गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के 11 दिन बाद शनिवार को उसका शव फतेहाबाद में टोहना के पास नहर से बरामद हुआ है। दिव्या का शव नहर में कुदनी हेड के पास अटक गया था। शरीर पर बने दो टैटू से दिव्या के शव की पहचान हुई है।
बलराज ने मुनक के पास नहर में फेंका था शव
शव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में नहर से बाहर निकाला गया। कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी बलराज गिल से दिव्या के शव के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि शव को संगरूर जिले में मुनक के पास नहर में फेंका गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने इसकी जानकारी गुरुग्राम के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। गुरुग्राम पुलिस ने शव की तलाश में जुटी अपनी टीम और पंजाब पुलिस से यह जानकारी साझा की।
मुनक से होते हुए यह नहर टोहना से होकर गुजरती है। ऐसे में पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के साथ शुक्रवार से ही शव की तलाश इस नहर में कर दी थी। इसके साथ ही नहर में पानी को बंद करा दिया गया था। इसी टीम को शनिवार सुबह करीब दस बजे टोहना में कुदनी हेड के पास दिव्या का शव मिला। जोकि फूलकर पानी के ऊपर आ गया था।
टैटू से हुई शव की शिनाख्त
दिव्या का शव काफी खराब स्थिति में है। उसके सिर के सारे बाल झड़ चुके थे। शव को बाहर निकाल पुलिस ने दिव्या की मां को मौके पर बुलाया। दिव्या की पीठ और हाथ पर बने टैटू और उसके कपड़ों से शव की पहचान की गई।