फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Pahuja Murder: दिव्या की लाश को ठिकाने लगाया, फिर 64 किमी दूर खड़ी की थी BMW; चंडीगढ़ भी गए और...

Sat, 13 Jan 2024 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

Divya Pahuja Murder Case: दिव्या हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने मुनक के पास से निकल रही नहर में दिव्या की लाश को ठिकाने लगाया था। इसके बाद 64 किमी की दूरी तय कर पटियाला पहुंचे और बीएमडब्ल्यू को खड़ी करके फरार हो गए।
विज्ञापन
Divya Pahuja Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसके शव को मुनक नहर में ठिकाने लगाने के बाद 64 किलोमीटर की दूरी तय कर बलराज गिल ने बीएमडब्ल्यू खड़ी की थी। कोलकाता के विधाननगर थाने से लेकर पुलिस टीम ने उसे अदालत में पेश किया। 
विज्ञापन


यहां पर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद उसे रेल मार्ग से गुरुग्राम लाया जा रहा है। जबकि पुलिस की दो टीम ट्रेन के साथ चल रही है। दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद होटल मालिक बलराज गिल व रवि बंगा उसके शव को लेकर रात में सवा 11 बजे रवाना हुए थे। 

उनकी ओर से संगरूर जिले के मुनक के पास से निकल रही नहर में उसके शव को ठिकाने लगाया था। शव को ठिकाने लगाने के बाद आरोपियों ने बीएमडब्ल्यू से 64 किमी की दूरी तय कर पटियाला पहुंचे थे। 
विज्ञापन


जहां पर कार को खड़ी किया था। उसके बाद वह वहां से लगभग इतनी ही दूरी तय कर चंडीगढ़ आए थे। पुलिस को दी जानकारी के अनुसार वह ट्रेन से हाबड़ा पहुंचे थे। उनके साथ रवि बंगा भी था। रवि बंगा वहां पर रुक गया था। वह सीधे एयरपोर्ट पहुंच गया।  

बलराज से मिली जानकारी के बाद शव की तलाश शुरू
कोलकाता में बलराज गिल से मिलने के बाद पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उसने संगरूर जिले के मुनक के पास शव को नहर में फेंका था। इसके बाद पंजाब में डेरा डालने वाली पुलिस टीम ने नहर में शव की तलाश शुरू कर दी है। नहर के पानी के प्रवाह को कम कराया जा रहा है। जिस प्वाइंट पर शव के फंसने की उम्मीद है। वहां पर छानबीन चल रही है। 
 

दस दिन में शव नष्ट होने की आशंका
पुलिस की ओर से शव की तलाश जारी है। दस दिन पहले शव को नहर में फेंका गया था। इतने दिन में शव के पानी में नष्ट होने की आशंका है। जानकारों की माने तो उसका कंकाल भी मिलता है तो पुलिस उसका डीएनए टेस्ट कराएगी। पुलिस को दिव्या की शव या कंकाल मिलना आवश्यक है।

 
विज्ञापन

बलराज गिल को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे गुरुग्राम लाया जा रहा है। शनिवार की दोपहर तक उसके गुरुग्राम पहुंचने की आशंका है।- वरुण दहिया, एसीपी अपराध, गुरुग्राम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें