फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलराज उगले हर 'राज': दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने वाले पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार, बैंकॉक जाने की फिराक में थे

Thu, 11 Jan 2024 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

Divya Pahuja Case: दिव्या पाहुजा हत्याकांड में उसके शव को ठिकाने लगाने का मुख्य आरोपी बलराज गिल को पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया है। इसके साथ रवि बंगा को भी पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
दिव्या पाहुजा की लाश को ठिकाने लगाने वाला बलराज गिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्या पाहुजा हत्याकांड में उसके शव को ठिकाने लगाने का मुख्य आरोपी बलराज गिल को पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया है। कमिश्नरेट की पुलिस उसे लेने के लिए गुरुग्राम से रवाना हो चुकी है। बलराज के साथ उसका एक साथ रवि बंगा भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों यहां से बैंकॉक भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन

एक चूक और खेल खत्म
करीब नौ दिनों से बलराज गिल और रवि बंगा चोर-पुलिस का खेल खेल रहे थे। जब से आरोपियों ने गुरुग्राम छोड़ा था तब से उनका समय भागने में ही निकल रहा था। कमिश्नरेट की अपराध शाखा की अलग-अलग छह टीमों ने जाल बिछा रखा था, मगर ये दोनों हर बार चकमा देने में कामयाब हो रहे थे, लेकिन इस बार एयरपोर्ट जाकर गलती कर बैठे। दरअसल अब तक यह दोनों केवल सड़क के रास्ते भाग रहे थे, लेकिन पहली बार इन्होंने हवाई मार्ग का रास्ता चुना और धरे गए।

नेपाल भागने के थे इनपुट
पंजाब के पटियाला में शव को ठिकाने पर लगाने के बाद आरोपी कैब से 14 घंटे की यात्रा कर उदयपुर पहुंचे थे। जहां पर होटल छोड़ने के बाद कोटा के रास्ते कानपुर की ओर निकल गए। सूत्रों की माने तो पश्चिम बंगाल से पहले इनकी आखिरी लोकेशन यूपी में मिली थी। माना जा रहा था कि दोनों लखनऊ के रास्ते हाइवे से गोरखपुर होते हुए नेपाल की सीमा में दाखिल हो सकते हैं।

घोषित था 50 हजार का इनाम
गुरुग्राम पुलिस के रवैया पर जब सवाल उठा तो पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने दिव्या के शव की पहचान बताने व उसके शव को ठिकाने लगाने वाले आरोपी बलराज गिल और रवि बंगा के बारे में सूचना देने वाले पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

होटल है सील, वारदात के बाद से ही है अधंरेा
बस स्टैंड के पास जिस सिटी प्वाइंट होटल में दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या हुई थी। उस होटल में दो जनवरी की रात से लाइट बंद हैं। होटल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहां पर काम करने वाले दो कर्मचारी तो होटल मालिक की मदद करने में जेल जा चुके हैं। जबकि अन्य कर्मचारी को बगल के होटल में काम पर रखा गया है।

कमरे में फैले खून को सुखाने के लिए सेनेटरी पैड का हुआ था इस्तेमाल
दिव्या पाहुजा की गोली मार कर हत्या करने के बाद होटल मालिक अभिजीत सिंह ने सबूत नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। होटल के कमरे में फैल रहे खून को सुखाने के लिए सेनेटरी पैड का इस्तेमाल हुआ था। जो खून से लथपथ वहां पर फेंके गए थे। पुलिस टीम यह भी जानने में जुटी है कि किस मेडिकल स्टोर से रात में यह लाया गया था।
विज्ञापन

दो माह पहले ही मेघा अभिजीत के संपर्क में थी आई
एसआईटी की ओर से दो दिन की पुलिस रिमांड के दौरान छानबीन में यह पता चला है कि मेघा दो माह पहले ही अभिजीत के संपर्क में आई थी। मेघा का एक और दोस्त है। जो अभिजीत को जानता था। पुलिस की ओर उसके कॉल डिटेल में उससे अधिक बातचीत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें