फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले ने जीते 10 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में 29 से 31 मई तक हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी





गुरुग्राम। पंचकूला में 29 से 31 मई तक आयोजित प्रथम यूथ एवं तृतीय सीनियर हरियाणा राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया। जिले के कुल 14 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।



अभिषेक और लाइफ आदलखा की जोड़ी ने पेयर पुमसे वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, लाइफ आदलखा ने इंडिविजुअल पुमसे वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अभिषेक ने फ्रीस्टाइल पुमसे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। क्योरोगी (फाइटिंग) स्पर्धा के सीनियर गर्ल्स अंडर-49 किलोग्राम वर्ग में अनीशा यादव ने रजत पदक जीता। सीनियर बॉयज अंडर-58 किलोग्राम वर्ग में भावेश ने रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

इसी तरह सीनियर बॉयज अंडर-87 किलोग्राम वर्ग में कुणाल कटारिया और सीनियर गर्ल्स अंडर-46 किलोग्राम वर्ग में राधिका हुड्डा ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। यूथ वर्ग में आरव यादव ने अंडर-48 किलोग्राम बॉयज वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं, यूथ गर्ल्स अंडर-55 किलोग्राम वर्ग में एंजेल मलिक और अंडर-44 किलोग्राम वर्ग में सिद्धिका सिंह ने कांस्य पदक हासिल किए। राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिषेक और लाइफ आदलखा अब 11 से 14 जून तक मणिपुर के इंफाल स्थित खुमान लंपक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में गुरुग्राम टीम का नेतृत्व कोच अमन कुमार ने किया। इस अवसर पर गुरुग्राम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मनोज कुमार राय भी उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष एडवोकेट महेश चंद्र चतुर्वेदी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें