फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य स्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले ने जीते 19 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, चार ने रजत और छह ने कांस्य पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

नंबर गेम- 6 का राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जींद में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 पदक अपने नाम किए। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से 11 से 13 सितंबर तक इंडस ग्लोबल अकादमी, किनाना (जींद) में आयोजित प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में स्थान हासिल किया। इनमें नौ खिलाड़ियों ने प्रथम, चार ने द्वितीय और छह खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले की अंडर-19 रिकर्व राउंड बॉयज टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में अनिरुद्ध यादव, सूर्यांश, प्रिंस और लवित्रा शामिल रहे। वहीं अंडर-19 रिकर्व राउंड गर्ल्स टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम में लावण्या, प्रियंका, एशा यादव और मान्या कुमारी थीं।
विज्ञापन


अंडर-19 कंपाउंड राउंड गर्ल्स टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में तन्वी जैन, महक, दीपांशी और जिया यादव शामिल रहीं। इसी वर्ग में व्यक्तिगत मुकाबले में जिया यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 कंपाउंड राउंड गर्ल्स व्यक्तिगत वर्ग में नव्या यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-14 कंपाउंड राउंड व्यक्तिगत वर्ग में गुरुग्राम के पृथ्वी राज चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 कंपाउंड राउंड गर्ल्स टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें प्रणवी, हयाना यदुवंशी और प्रियांशी वशिष्ठ शामिल रहीं। वहीं अंडर-14 रिकर्व राउंड व्यक्तिगत वर्ग में मानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जिले के पांच खिलाड़ियों तन्वी जैन, जिया यादव, नव्या यादव, पृथ्वी राज चौहान और मानवी का एसजीएफआई स्कूल नेशनल गेम्स के लिए चयन हुआ है। वहीं प्रणवी का स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चयन किया गया है। खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


जिला तीरंदाजी संघ के सचिव एवं कोच कपिल कौशिक ने भी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खेल विभाग के तीरंदाजी कोच भगवत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम पदकों के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें