फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदकों का पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनामिका और अब्दुल रहमान ने जीता रजत
विज्ञापन

नंबर गेम-1200 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा



संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। इंदौर में आयोजित सीनियर एवं मास्टर्स नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 12 सितंबर तक पुष्प वाटिका, इंदौर (मध्य प्रदेश) में किया गया। इसमें देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए जिले से 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें से पांच खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।



पॉइंट फाइट महिला के 55 किलोग्राम वर्ग से कम में अनामिका सिंह ने रजत पदक हासिल किया। पॉइंट फाइट पुरुष के 57 किलोग्राम वर्ग से कम में अब्दुल रहमान ने रजत पदक जीता। वहीं किक लाइट पुरुष के 63 किलोग्राम वर्ग कम में नूरनबी मंडल ने कांस्य पदक हासिल किया। के वन-स्टाइल पुरुष के 91 किलोग्राम वर्ग में जोनाथन रुहिल ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा सनम सुद एडवर्ड्स और अनामिका सिंह ने क्रिएटिव फॉर्म्स मिक्स टीम इवेंट में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला किक बॉक्सिंग संघ की महासचिव सीमा सैनी ने तातामी स्पोर्ट्स के वाइस चेयरमैन के तौर पर प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया। वहीं गीता ग्लान लामा ने हरियाणा टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाली। गुरुग्राम जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राधे श्याम बंसल ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें