फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-57 में 23 अगस्त को होगी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-10, 12 और 14 आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, राज्य स्तर पर मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले की फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 23 अगस्त को सेक्टर-57 में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-10, अंडर-12 और अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न फुटबॉल क्लब और अकादमियों के खिलाड़ी भाग लेंगे। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल और प्रतिभा का आकलन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कम उम्र में प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। इससे खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में अपनी क्षमता दिखाने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षक आदिल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच है। तीनों आयु वर्ग में कई खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि गुरुग्राम से अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य स्तर तक पहुंचें और जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें