जीएसटी कमिश्नर के साथ बार के पदाधिकारी व वकीलों की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जीएसटी के सरलीकरण को लेकर सोमवार को सेक्टर-32 स्थित जीएसटी कार्यालय में हरियाणा के एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर विनय प्रताप के नेतृत्व में टैक्स बार के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान जीएसटी विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जीएसटी विभाग में प्रदेश भर अधिवक्ताओं और व्यापारियों को आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान अधिवक्ता और व्यापारियों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। यह बैठक करीबन एक घंटे चली। इस दौरान जो भी समस्याएं बार के प्रधान की ओर से रखी गईं, उनका समाधान किया गया, जिन समस्याओं का निवारण सरकार द्वारा किया जाना था उन सभी समस्याओं को नोट कर लिया गया। जल्द ही उन सभी समस्याओं के बारे में अपडेट करने का आश्वासन भी दिया।
इस बैठक में गुरुग्राम जॉन के सभी जॉइंट कमिश्नर, सभी डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर, गुरुग्राम टैक्स बार एसोसिएशन प्रधान राजीव वत्स, धीरज कौशिक जनरल सेक्रेटरी, टीएस राघव उप प्रधान नरेंद्र, हरियाणा स्टेट टैक्स बार के प्रधान नवीन गुप्ता, सीनियर अधिवक्ता राकेश जैन, नरेश डाबर, भोपाल कौशिक, सतीश शर्मा, पीयूष शर्मा, जग भूषण गुप्ता, पूर्व प्रधान रमेश बामल, एमएसएमई के वाइस चेयरमैन विनोद गुप्ता, नीरज शर्मा, विपिन यादव, राजेश ग्रोवर, रवि सैनी, अंकित कौशिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट और सीनियर अधिवक्ता विजेंद्र गर्ग शामिल रहे।