फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सदर बाजार की गंदगी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सदर बाजार क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगे हुए हैं। इससे दुकानदारों और राहगीरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण बदबू और गंदगी की वजह से ग्राहक दुकानों में नहीं आ रहे हैं। दुकानदारों ने बताया है कि त्योहारों के बाद से ही कूड़े का उठान कम हो रहा है, जिससे बाजार का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन

सदर बाजार में दिवाली और छठ पूजा के बाद से सफाई नहीं हुई है। इसकी वजह से गलियों में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। - सुरेश बंसल, दुकानदार
सफाई नहीं होने के कारण लोग दुकान पर आने से कतराते हैं। इससे खरीदारी में कमी आती है। - सुमन, दुकानदार
बाजार में पार्किंग नहीं होने की वजह से गालियों में भीड़ देखने को मिलती है। कूड़े की बदबू, उड़ते हुए धूल-मिट्टी के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है।- अंकिता, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें