फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा : स्कूलों में आयोजित होंगी गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी व निजी स्कूलों में 19 से 23 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से परीक्षा पे चर्चा को लेकर जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में 19 से 23 जनवरी तक विभिन्न शैक्षणिक और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों निर्देश जारी किए गए हैं। आज स्कूलों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम, वंदे मातरम का सामूहिक पाठ और योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें कक्षा छठीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगें। 20 जनवरी को कक्षा छठी से नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करने की गतिविधियां कराई जाएंगी। इसके बाद 21 जनवरी को पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ और गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिल सके।

वहीं, दूसरी तरफ 22 जनवरी को मीम क्रिएशन गतिविधि के माध्यम से छात्र-छात्राएं परीक्षा से जुड़े संदेशों को प्रस्तुत करेंगें। कार्यक्रम के अंतिम दिन 23 जनवरी को ऑपरेशन सिंदूर पर जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से 10 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गतिविधियों को कराने के लिए सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दे दिए गए हैं। स्कूलों में इन गतिविधियों को लेकर तैयारियां कराई जा रही हैं। - सुदेश राघव, डिप्टी डीओ, गुरुग्राम।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें