फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी डिजिटल भुगतान की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण काउंटर, प्लास्टर, एक्स-रे समेत अन्य सुविधाओं के लिए लगाए जाएंगे क्यूआर कोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को जल्द डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलेगी। इसके बाद मरीज निर्धारित सेवाओं के लिए ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इससे मरीजों को नकदी रखने की जरूरत नहीं होगी, वहीं, खुले पैसे के लिए भी भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। अस्पतालों में पंजीकरण काउंटर, रेबीज का इंजेक्शन लगवाने, प्लास्टर चढ़वाने और एक्स-रे समेत अन्य निर्धारित सेवाओं के लिए भुगतान वाले स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। सुविधा लागू होने के बाद मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग शुरुआती चरण में सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल और पटौदी व फर्रुखनगर के उपमंडल नागरिक अस्पतालों में यह सुविधा शुरू करेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) समेत अन्य जगहों पर भी यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



भुगतान का रिकॉर्ड रखने में मिलेगी मदद
डिजिटल भुगतान की व्यवस्था से स्वास्थ्य केंद्रों में होने वाले लेनदेन का रिकॉर्ड रखना भी आसान होगा। ऑनलाइन भुगतान होने से लेनदेन संबंधी जानकारी दर्ज होगी, जिससे जरूरत पड़ने पर उसका सत्यापन किया जा सकेगा। इसके अलावा, मरीजों को भुगतान के लिए नकदी लेकर चलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य केंद्रों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए बैंकों से क्यूआर कोड जारी करने के बारे में बातचीत की जा रही है। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
- डॉ. वीरेंद्र बासवाना, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें