फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 45 हॉर्स पावर या अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख रुपये का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने व कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्रैक्टर अनुदान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह योजना कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए चलाई जा रही है। जिला उपायुक्त ने कहा कि योग्य किसान 45 हॉर्स पावर या उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये प्रति इकाई का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति वर्ग के वे किसान, जिनके परिवार में किसी सदस्य के नाम कृषि भूमि दर्ज है, इस योजना के लिए पात्र हैं। भूमि परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर मान्य होगी। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा लॉटरी (ड्रा ऑफ लॉट्स) के माध्यम से किया जाएगा। ट्रैक्टर की खरीद तथा भौतिक सत्यापन पूरा होने के उपरांत अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी, जिसके लिए लाभार्थी का बैंक खाता मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें