पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) में बुधवार को लेखा परीक्षण विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश बंसल और अधीक्षक जयंत शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दोनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए विदाई दी गई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने संयुक्त निदेशक रमेश बंसल और अधीक्षक जयंत शर्मा को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति में अधिकारियों व कर्मचारियों की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण होती है। रमेश बंसल ने अपने कार्यकाल में निष्ठा और ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन किया, जो प्रशंसनीय है। साथ ही उन्होंने समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश भी दिया। संवाद