फिरोजपुर झिरका। गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर के श्रद्धालुओं ने चोपड़ा बाजार में मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को शरबत वितरित किया। श्रद्धालुओं ने टैंट और बैंच लगाकर लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की।
धर्मप्रेमी सचिन मंगला, संदीप अग्रवाल, शेखर सैनी, अमन शर्मा, मयंक, राजपाल, रोहतास सैनी, योगेश गर्ग, दीपक और हेमंत ने सामूहिक रूप से दो पानी की टंकियों में शुद्ध पेयजल, रुहआफ्जा, चीनी और बर्फ डालकर शरबत तैयार किया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने ठंडे मीठे पानी का आनंद लिया और श्रद्धालुओं के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने वर्षा के देवता इंद्र भगवान से अच्छी बारिश और गर्मी से राहत की कामना भी की। शहर में हर वर्ष गंगा दशहरा और एकादशी पर जल सेवा की परंपरा निभाई जाती है। संवाद