फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अभियंता नहीं होने से तीन नगर पालिकाओं के विकास कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू नगर पालिका में कार्यरत पालिका अभियंता के पास फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना नगर पालिका का था अतिरिक्त चार्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। प्रदेश सरकार की ओर से एक और जहां विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना और तावडू नगर पालिका में पालिका अभियंता के नहीं होने के चलते विकास कार्यों का पहिया रुकता हुआ दिखाई दे रहा है। पार्षद इलियास मोहम्मद, नगर पार्षद हसन मोहम्मद, नगर पार्षद महेंद्र कौशिक, धर्मपाल , नगर पार्षद योगेश सैनी, सुभाष सैनी, दीनदयाल और पूर्व पार्षद रमेश सैनी का कहना है कि दो सप्ताह बीतने को हैं लेकिन फिरोजपुर झिरका नगर पालिका में अभियंता के पद पर किसी को नहीं भेजा गया है, जिससे शहर में विकास का पहिया रुक गया है। हाल ही में नगर पालिका द्वारा लगाए गए शहर की गली मोहल्लों के सड़कों के टेंडर नहीं खोले गए हैं। पार्षदों का कहना है लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य सड़क नाली इत्यादि बनाए जाने को लेकर टेंडर लगाए गए हैं । जिनके वर्क ऑर्डर जारी किए जाने हैं। शहर के वार्ड नंबर-15, वार्ड नंबर-13, 11, 12, 9, 10 के विकास कार्य पूरी तरह बाधित हो रहे हैं। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ठेकेदार को टेंडर अलॉट होने के बावजूद वर्क आर्डर जारी नहीं होने के चलते ठेकेदार कार्य करने में आनाकानी कर रहे हैं।शहर के नगर पार्षदों का कहना है कि लगभग दो सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद पालिका अभियंता के नहीं होने से सभी कार्य ठप पड़े हुए हैं। पार्षदों का कहना है कि जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करते हुए फिरोजपुर झिरका नगर पालिका में अतिरिक्त पालिका अभियंता का चार्ज किसी अधिकारी को दिया जाए, जिससे विकास कार्य बाधित ना हो सकें।
विज्ञापन

पालिका अभियंता का अतिरिक्त चार्ज स्थानांतरण होने के चलते हटा दिया गया है। उच्च अधिकारियों को सारी जानकारी दे दी गई है। प्रॉपर्टी आईडी इत्यादि के कार्य भी बाधित हो रहे हैं। - राजेश मेहता, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें