गुरुग्राम।
स्टेट लेवल सेंसस के लिए जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन द्वारा राज्य स्तरीय सेंसस की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने इस संबंध जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए जिले के सभी जिला स्कूल में कार्यरत स्टाफ की जानकारी एकत्र की जा रही है। निर्देशों के अनुसार गुरुग्राम के सभी सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों व अन्य गैर शिक्षण स्टाफ की सूची तैयार कर 10 जनवरी तक विभाग को भेजनी होगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार कर्मचारियों को सेंसस से जुड़े कामों में लगाया जा सकता है।
वर्जन
निर्देशों के अनुसार जिले के सभी स्कूलों से स्टाफ की जानकारी मांगी गई है। सभी स्कूलों को तय समय सीमा में सही और पूरी जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सेंसस से जुड़ा कार्य बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सके।- सरोज दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी