फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मोटरसाइकिल से घर जा रहे युवक को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के बाद पीड़ित की शिकायत पर आईएमटी सेक्टर-सात थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बासलांबी गांव की ढाणी निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले साल छह दिसंबर की रात करीब डेढ़ बजे मारुति कंपनी से काम करके मोटरसाइकिल से घर के लिए निकला था। उनका कहना है कि जब वह गेट नंबर-चार पर पहुंचे तो गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। जांच अधिकारी संजय अस्पताल में पीड़ित के पास गए तो उन्होंने उपचार पूरा होने के बाद शिकायत देने के लिए कहा। बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें