फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस नाकों के बावजूद नहीं थम रहा नियमों का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहन, सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन

चालान के सख्त प्रावधान फिर भी असर नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। गुरुग्राम से बादशाहपुर, भोंडसी और सोहना की ओर जाने वाले गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर बिना नंबर प्लेट के वाहन बेखौफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस रोड के नीचे सर्विस लेन पर कई जगह पुलिस नाके मौजूद होने के बावजूद ऐसे वाहन चालकों में किसी प्रकार का डर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

इस मार्ग पर मौजूद एक हार्डवेयर और सेनेटरी के दुकान मालिक रामशरण से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहन बिना नंबर प्लेट या टूटी-फूटी नंबर प्लेट के साथ तेज रफ्तार में चलते दिखाई देते हैं। यह न केवल नियमों की अनदेखी है, बल्कि किसी भी दुर्घटना या आपराधिक घटना के समय वाहन की पहचान करना भी मुश्किल बना देता है। वहीं कार श्रृंगार के दुकान मालिक रविंदर डागर ने बताया कि यह स्थिति न केवल ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का संकेत देती है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है। वाहनों पर नंबर प्लेट न होने के कारण किसी भी दुर्घटना के दौरान इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। यातायात नियमों के अनुसार बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 39 और 192 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में पहली बार पकड़े जाने पर 5000 रुपये तक का चालान किया जा सकता है, जबकि दोबारा उल्लंघन करने पर यह जुर्माना 10000 रुपये या 1 साल तक की जेल या दोनों हो सकते हैं। इसके अलावा वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें