फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएम रैली स्थल की तैयारियों का उपायुक्त अखिल पिलानी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: रैली स्थल का दौरा करने पहुंचे उपायुक्त अखिल पिलानी व अन्य।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 25 जुलाई को पुन्हाना की अनाज मंडी में प्रस्तावित मेवात विकास संकल्प रैली के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त अखिल पिलानी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर मंच, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करे, ताकि कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन,अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार गुलिया, जिला नगर आयुक्त दलबीर सिंह फोगाट, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एजाज खान, जावेद खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें