फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएम की रैली से पहले नूंह में चला बुलडोजर, 200 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - नूंह में अतिक्रमण को हटवाते अधिकारी।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मुख्यमंत्री की 25 जुलाई को प्रस्तावित रैली से पहले नूंह नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को नगर परिषद की टीम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से शहर के मुख्य बाजार और सड़क किनारे 200 से अधिक दुकानों के आगे किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध भी जताया, हालांकि कार्रवाई के बीच उन्होंने स्वयं अपने खोखे और अस्थायी ढांचे हटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


नगर परिषद के एसडीओ एवं पालिका अभियंता जयपाल ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को दो दिन पहले ही नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद मजबूरन बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करनी पड़ी। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नगर परिषद सचिव मुकेश कुमार, जेई साजिद, क्लर्क नफीस अहमद, बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुल्तान खान तथा जिला आईईसी आदिल हुसैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें