फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीजी, गेस्ट हाउस और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के फायर ऑडिट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत लोक वन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने निगमायुक्त को लिखा पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सुशांत लोक वन के आरडब्ल्यूए ने मालवीय नगर में आगजनी की घटना को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त को पत्र लिखकर सुशांत लोक वन और खास तौर पर सुशांत लोक सी और सी-वन ब्लॉक में आपदा के समय इमर्जेंसी सुविधाओं की व्यापक जांच की मांग की है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक वर्मा और महासचिव अशोक दलवानी ने इस पत्र में लिखा है कि इलाके के बिल्डर लाइसेंस फ्लोर, कॉमर्शियल कांप्लेक्स, मार्केट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के उपाय नगण्य हैं। अधिसंख्य बिल्डर फ्लोर में अग्निशमन के पर्याप्त साधन नहीं है। इन भवनों में बिल्डिंग कोड की कमियों की जांच हो। अग्निशमन के साधनों के कारगर होने की जांच की जाए। अनधिकृत रूप से बने भवनों में भी अग्निशमन के साधनों और इमर्जेंसी सेवाओं व्यापक जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक वर्मा ने बताया कि सुशांत लोक वन में काफी संख्या में वैध और अवैध गेस्ट हाउस, पीजी, बिल्डर फ्लोर हैं, जहां मालवीय नगर जैसे हादसे हो सकते हैं। इन भवनों में आग से बचाव के अपर्याप्त उपाय होते हैं, ऐसी घटना अगर हुई तो काफी जाने जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें