गुरुग्राम। ट्री मैन के नाम से जाने जाने वाले दीपक रमेश गौड़ शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सुशांत लोक वन के तुलसी पार्क से पौधरोपण की शुरुआत करेंगे। ट्री मैन ने बताया कि सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक वे विभिन्न जगहों पर औषधीय पौधे लगाएंगे। गिफ्ट अ ट्री नेटवर्क के अध्यक्ष के तौर पर वे विभिन्न कॉरपोरेट कार्यालयों, स्कूलों और सोसाइटियों में पौधरोपण अभियान का नेतृत्व करेंगे। संवाद