फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रिले रेस में डीएवी पब्लिक स्कूल रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स से लेकर लॉन्ग जंप तक सभी प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित अंडर-11 जीजीएसएसएस जैकबपुरा क्लस्टर गैम्स में बच्चों ने दमदार खेल प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। एथलेटिक्स से लेकर लॉन्ग जंप और शॉप पुट तक, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि गुरुग्राम जिले के लिए गौरव भी बढ़ाया।

लड़कियों और लड़कों की 400 मीटर रिले रेस में डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14 ने दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। इसी के साथ व्यक्तिगत 400 मीटर दौड़ में भी डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। लड़कियों में नव्या ने प्रथम स्थान और निशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कों में रुद्र पहले और आदित सिक्का दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


स्पीड और दमखम की परीक्षा मानी जाने वाली 100 मीटर स्पर्धा में लड़कियों का पहला स्थान नव्या के नाम रहा, जबकि युक्ति दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में मनीत राव ने स्वर्ण पदक जीता और अनमोल उपविजेता बने। इसी तरह 200 मीटर रेस में लड़कियों के वर्ग में गौरी ने बाजी मारी जबकि दिव्याना दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में कियान ने पहला और मनीत राव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में शक्ति और तकनीक का बेहतरीन संगम देखने को मिला। लड़कों में भव्य ने 19.2 मीटर थ्रो के साथ पहला स्थान और अर्जुन ने 17 मीटर थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में वंशिका और नवी ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में लड़कों का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अहमद ने 3.07 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। कौशल ने 3.05 मीटर के साथ दूसरा और विहान ने 3.02 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में नीलम ने 2.7 मीटर छलांग के साथ स्वर्ण जीता, सिमरन ने 2.6 मीटर के साथ रजत और सिम्मी ने 2.4 मीटर के साथ कांस्य पदक पाया। सभी इवेंट्स में खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें