फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि में री-अपीयर फाइनल परीक्षाओं की डेटशीट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
11 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित होंगी परीक्षांए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के विभिन्न सेमेस्टर की विशेष (री-अपीयर) और फाइनल परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 11 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित होंगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा टर्मिनल या फिर फाइनल सेमेस्टर, तीन वर्षीय कोर्स के पांचवें सेमेस्टर और चार वर्षीय कोर्स के सातवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए होगी, जो बैच 2025 में पास आउट होंगे।

डेटशीट के अनुसार, बी.टेक., बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी., बीबीए, बीसीए और बीटीटीएम जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों की परीक्षाएं इस शेड्यूल के अंतर्गत होंगी। विषयों में कंपाइलर डिजाइन, नेटवर्क सिक्योरिटी क्रिप्टोग्राफी, पॉलिटिकल ज्योग्राफी, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ई-कॉमर्स, ऑपरेशन रिसर्च, न्यूमेरिकल एनालिसिस और कई अन्य प्रमुख विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र वही मिलेगा, जो एडमिट कार्ड और बिल्डिंग नोटिस पर अंकित होगा। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिए हैं कि छात्र परीक्षा शुरू होने से पहले अपने एडिमट कार्ड की जांच कर लें। विसंगति की स्थिति में तुरंत सेंटर सुपरिटेंडेंट को सूचित करें। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र अंग्रेजी में मिलेगा लेकिन वे उत्तर अंग्रेजी या हिंदी में लिख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें