फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निवेश और लाटरी का झांसा देकर करते थे ऑनलाइन ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश और लोटरी का झांसा देकर करते थे ऑनलाइन ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने निवेश, लॉटरी और अन्य प्रलोभनों का झांसा देकर आमजन से लाखों रुपये ऐंठे थे। पुलिस ने आरोपियों से कई मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और ठगी में इस्तेमाल होने वाले डिजिटल सबूत बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना साइबर क्राइम नूंह टीम को दस अगस्त को सूचना मिली कि अंजुम निवासी पिनगवां, जिला नूंह बंद पड़े स्कूल के कमरे में बैठकर मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड कर रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन कई सिम कार्ड बरामद हुए। जांच में सामने आया कि आरोपी निवेश व पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में एक पीड़िता से 42 हजार रुपये की ठगी का मामला भी आरोपी के खिलाफ दर्ज है। वहीं दूसरे मामले में इसी दिन टीम ने दल्लाबास मोड़, पुन्हाना रोड पर दबिश देकर सद्दाम निवासी लुहिंगाकला, पुन्हाना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड और एक बैंक का एटीएम कार्ड बरामद हुआ। मोबाइल जांच में पाया गया कि आरोपी फर्जी आईडी कार्ड बनाने के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करता था। व्हाट्सएप, फेसबुक अकाउंट और गैलरी में ठगी से जुड़े कई दस्तावेज, वीडियो और फोटो मिले है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। अदालत ने अंजुम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है, जबकि सद्दाम को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें