फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर साइट पर लापरवाही से गई किशोर की जान, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी अधिकारियों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। जिले में रविवार को ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के निर्माण स्थल पर पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबकर 15 वर्षीय किशोर की मौत में लापरवाही सामने आई है। यह गड्ढा रेलवे टनल निर्माण कार्य के दौरान खुदाई से बना था, जिसे महीनों से खुला छोड़ दिया गया था। इस गड्ढे के आसपास कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया था।
परिजनों के अनुसार मृतक किशोर मोहम्मद अनसेद रविवार शाम गांव के जंगल क्षेत्र में गया था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन गड्ढा गहरा होने और पानी अधिक भरा होने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका। यह गड्ढा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के तहत बन रही लगभग 5 किलोमीटर लंबी रेलवे सुरंग के पास जेसीबी मशीन से की गई खुदाई के दौरान बना। यह स्थान गांव घुसपैठी के नजदीक है। यहां निर्माण कार्य आर.बी.एन.एल. और ड्रिल कॉन कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा कई महीनों से खुला पड़ा था और बरसात के मौसम में इसमें पानी भर गया था। गुस्साए ग्रामीणों और मृतक के चाचा सलीम ने बताया कि उन्होंने कई महीने पहले कंपनी अधिकारियों को चेताया था कि यह गड्ढा खतरनाक है। उन्होंने कंपनी से तार फेंसिंग, बाउंड्री वॉल या चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की थी, लेकिन किसी भी तरह के सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किए गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल पर रखकर सड़क जाम कर दी और देर रात तक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग थी कि कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर तुरंत मामला दर्ज किया जाए और गिरफ्तारियां हो। पुलिस ने परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर गैर-इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें