फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बनारसी साड़ी व पुराने सिक्कों से साइबर अपराध करने वाले गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारसी साड़ी व पुराने सिक्कों से साइबर अपराध करने वाले गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अदालत ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंंह। बनारसी साड़ी व पुराने सिक्के बेचने के नाम से साइबर अपराध को अंजाम देकर लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मुशरर्फ को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है तथा एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
साइबर क्राइम थाना नूंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन बनारसी साड़ी बेचने व पुराने सिक्कों को बेचने के बहाने से साइबर अपराध को अंजाम देने वाले महुं थाना फिरोजपुर झिरका निवासी मुशरर्फ व बाईखेड़ा निवासी आबिद को 18 जुलाई को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दोनों आरोपियों ने अपने सह आरोपी राहुल निवासी करहेड़ा थाना नगीना का भी नाम लिया था। राहुल को भी इस मुकदमे में गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साइबर थाना नूंह के प्रभारी ओमबीर ने बताया कि मामले में चौथे आरोपी जलालपुर निवासी सह आरोपी मुर्तजा की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर चुके थे हजारों का फ्रॉड: गिरफ्तार किए गए आरोपी मुशरर्फ ने अपने फोन में बनारसी हैंडलूम साड़ीज के नाम से फर्जी आईडी बनाई हुई थी। उसके नंबर को एमएचए पर चेक करने पर पता चला कि पश्चिम बंगाल निवासी सहेली गुप्ता पांडे से 11600 रुपये का साइबर फ्रॉड किया हुआ था। वहीं दूसरे आरोपी आबिद के मोबाइल को चेक करने पर उसके फोन की गैलरी में पुराने सिक्कों की फोटो तथा कई संदिग्ध चैट पाई गईं। एमएचए पर उसके नंबर को चेक किया तो पाया कि उसने महाराष्ट्र निवासी नैसर्गी राजपूत से 7000 रुपये का साइबर फ्रॉड किया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें