फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल शोभायात्रा में राममय होगी साइबर सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए शुरू हुए निधि समर्पण अभियान के तहत शनिवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में साइबर सिटी राममय होगी। शोभायात्रा द्रोणाचार्य महाविद्यालय के नजदीक प्रेम मंदिर से शुरू होते हुए कबीर भवन से सदर बाजार से अग्रसेन चौक से गुरुद्वारा रोड होते हुए वापस प्रेम मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन

शोभा यात्रा के प्रमुख डॉ. अशोक दिवाकर ने बताया कि इसमें राम दरबार, वाल्मीकि, रविदासजी, कबीर, लवकुश, शबरी माता सहित 15 झांकियां निकाली जाएंगी। मनमोहक संकीर्तन, नगाड़ा, घोड़े पर निहंग का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा। बड़ी संख्या में राष्ट्र सेविका समिति की लड़कियों द्वारा वाहिनी भी निकाली जाएगी।
इस अवसर पर अभियान के प्रचार-प्रसार प्रमुख मंजुल पालीवाल, जगदीश ग्रोवर, हरीश, डॉ. अशोक दिवाकर, अभियान जिला पालक अमन, जिला प्रमुख अजीत सिंह, सह जिला प्रमुख संजीव सैनी, जिला मीडिया प्रमुख अनिल कश्यप, जिला प्रचार प्रमुख शरद जिंदल, सह जिला प्रचार प्रमुख राजीव मित्तल, मीडिया समन्वयक अनुराग व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिले के 200 गांव और 161 बस्तियों में पहुंचेंगी टोलियां
निधि समर्पण अभियान के हरियाणा प्रमुख राकेश त्यागी ने बताया कि राम मंदिर सामाजिक समरसता का राष्ट्र स्तंभ बनेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 15 जनवरी को इस अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। गुरुग्राम में यह अभियान 1 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। जिले की भीमनगर वाल्मीकि बस्ती से इस अभियान की शुरुआत होगी। रामभक्तों की टोलियां लोगों से संपर्क कर धन एकत्रित करेंगी। राकेश त्यागी ने बताया कि जिले के 200 गांवों एवं 161 बस्तियों में 1250 टोलियों में 5000 रामभक्त लोगों से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें