फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ अनलॉक हुआ जिला पुस्तकालय मास्क होगा अनिवार्य

विज्ञापन
जिला पुस्तकालय में पढ़ाई करते हुए लोग। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्कूल और कॉलेजों के खुलने के बाद अब सिविल लाइन स्थित जिला पुस्तकालय भी खोल दिया गया है। विद्यार्थी जिला पुस्तकालय में बैठकर निशुल्क परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते मार्च माह में ही जिला पुस्तकालय को बंद कर दिया गया था। हालांकि, अनलॉक की स्थिति में पुस्तकें विद्यार्थियों की आवश्यकतानुसार दी रही थीं लेकिन रीडिंग सेक्शन को नहीं खोला गया था।
वहीं, अब उच्च शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार, जिला पुस्तकालय को पूरी तरह खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए रीडिंग सेक्शन की क्षमता का 50 फीसदी ही विद्यार्थियों को बैठने की इजाजत होगी। जिला पुस्तकालय में कुल 160 विद्यार्थियों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था है। विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने पर ऑड-ईवन क्रम में बुलाया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा पुस्तकालय की सदस्यता ली गई है।
विज्ञापन

जिला पुस्तकालय में अभी 10 से शाम 5 बजे तक ही विद्यार्थियों को बैठकर पढ़ने की इजाजत होगी। सभी विद्यार्थियों के लिए मास्क अनिवार्य किए गए हैं। सामाजिक दूरी के साथ ही बैठने की गई है।
- खूबराम, वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष, जिला पुस्तकालय
विद्यार्थियों द्वारा ली गई है सदस्यता
जिला पुस्तकालय में पढ़ने के लिए विद्यार्थियों द्वारा सदस्यता ली गई है। 510 रुपये में सदस्यता मिलती है जिसमें से 500 रुपये सदस्यता पूरी होने पर वापस कर दिए जाते हैं। पुस्तकालय में साहित्य, राजनीति, इतिहास के साथ के विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकें रखी गई है। अधिकतर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला पुस्तकालय पहुंचते हैं।
पुस्तकालय खुलने पर खुश हुए विद्यार्थी
बीते तीन सालों से इस पुस्तकालय में पढ़ रहा हूं। मैं यूपीएससी की तैयारी कर रहा हूं। पुस्तकालय में बैठकर ही शांति से पढ़ाई की जा सकती है। - राहुल, विद्यार्थी
पुस्तकालय को पूरी क्षमता के साथ खोल देना चाहिए। यहां पर सभी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ने वाले विद्यार्थी पहुंचते हैं। लंबे समय से पुस्तकालय खुलने का इंतजार था
विज्ञापन

- रेणु, विद्यार्थी
मैं एसएससी की तैयारी कर रहा हूं। घर पर रहकर तैयारी नहीं हो पाती है। पुस्तकालय खोलने का निर्णय सही है। इसका समय भी बढ़ा देना चाहिए।
- राहुल, विद्यार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें