फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बड़ा हादसा: इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास बारिश के पानी में फैला करंट, चपेट में आने से 3 की मौत

Thu, 01 Aug 2024 11:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में दर्दनाक घटना सामने आई है। गुड़गांव-महरौली रोड से इफको चौक की ओर जाते समय पेड़ गिरने से तार टूटा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
यहीं पर करंट लगने से तीन लोगों की मौत हुई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बारिश के पानी में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग निजी कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को भारी बारिश के दौरान इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ के साथ बिजली का तार टूट कर नीचे सड़क पर गिर गया। इससे पानी में करंट फैल गया। तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। तीनों एक निजी कंपनी में काम करते थे और इफको चौक मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। 

पुलिस के अनुसार दिल्ली के संगम विहार निवासी वसीम, उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी देवेंद्र वाजपेई और महेंद्रगढ़ निवासी जयपाल यादव मानेसर की निजी कंपनी में काम करते थे। देर रात 11 बजे सभी लोग इफको चौक मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ के साथ बिजली का तार टूटकर नीचे सड़क पर गिर गया। 
विज्ञापन


ये तीनों तार की चपेट में आ गए। आसपास के लोग और पुलिसकर्मी तीनों को पास के ही निजी अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक ड्राइवर की नौकरी करता था, जो किसी अपार्टमेंट में गाड़ी खड़ी करके वापस अपने कमरे पर जा रहा था। दूसरा आईएमटी मानेसर स्थित मल्होत्रा ट्रांसपोर्ट कंपनी से वापस आ रहा था। पानी अधिक जमा होने के कारण शवों का काफी देर बाद पता चला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें