फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। रमजान के दूसरे जुमे को क्षेत्र की मस्जिदों में रोजेदार नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। शुक्रवार की सुबह से ही फिरोजपुर झिरका के शहरी तथा ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों का मस्जिदों में जमा होने का सिलसिला शुरू हो गया। निर्धारित समय अनुसार अलग-अलग मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़वाई गई। नमाज के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन शांति के पैगाम की भी दुआ मांगी। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के अलावा, पुरानी तहसील, लालकुआं चौक समेत बस अड्डा वाली मस्जिद में हजारों लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन

वहीं, जुमे की नमाज से पूर्व जामा मस्जिद में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुफ्ती अहमद साकिर ने कहा कि रमजान के दिनों में हर जुमे का अपना एक अलग महत्व होता है। इस अशरे को बरकतों, नेअमतों और मगफिरत का अशरा कहा जाता है। अपने गुनाहों से तौबा करने वालों की अल्लाह तौबा कबूल करते हैं। उन्होंने बताया कि माहे रमजान का महीना मुबारक ही नहीं बल्कि अल्लाह की नियामतों को हासिल करने का महीना है। इसलिए खूब नेकी करें, पड़ोस में रहने वाले लोगों का ध्यान रखें, किसी का दिल न दुखाएं, गरीब वर्ग के लोगों की जितनी मदद रमजान के महीने में की जाए उतनी कम है। नमाज अदा करने के उपरांत लोगों ने बाजारों का रुख किया जहां लोगों ने नए कपड़े व फल, ड्राईफ्रूट, चावल, चीनी, सेवइयां, खुशबू, इत्र इत्यादि की जमकर खरीदारी की। खरीदारी के उपरांत लोग अपने-अपने गंतव्य यानी अपने घरों की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें