फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के विवाद पर पुराने साझेदार ने किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों के विवाद में पुराने साझेदार ने किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। पुराने कारोबार में पैसों के लेनदेन के विवाद में शराब के नशे में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सूचना के बाद बजघेड़ा थाना पुलिस ने लोगों की मदद से घायल युवक को निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुराने लेनदेन का विवाद सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से भिवानी निवासी मनीष और आरोपी अनिल बिजनेस साझेदार थे। कुछ समय पहले दोनों पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद अलग हो गए। बुधवार रात अनिल अपने पुराने साझेदार मनीष के बजघेड़ा स्थित मूवर्स एंड पैकर्स के दफ्तर में आया, यहां 5-6 अन्य लोगों ने मिलकर शराब पी। शराब के नशे में दोनों के बीच पुराने हिसाब को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान मनीष ने अनिल के साथ गालीगलौच की। गुस्से में आकर अनिल ने चाकू लेकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। छाती और पेट में 5-6 वार करने के बाद वह फरार हो गया। लहूलुहान हालत में मनीष जमीन पर गिर पड़ा। तभी वहां मौजूद लोगों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी। इसी बीच बजघेड़ा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को होश में आने के बाद बयान दिया। उसने बताया कि आरोपी से उसका पैसों का पुराना लेनदेन है, जिसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें