फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 टीमें कर रही 4 एंगल से जांच पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप : पीसी ज्वेलर्स के शोरूम में चोरी का मामला
विज्ञापन

एक डीसी व एक कॉलम फोटो--
+----------------
चार टीमें कर रही कई एंगल से जांच पड़ताल
-पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चोरी में 4-5 लोग शामिल रहे होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। राजीव नगर में पुरानी दिल्ली रोड स्थित पीसी ज्वेलर्स (पीसीजे) के स्ट्रांग रूम की छत काटकर करोड़ों के जेवरात चुराने वाले शातिर चोरों की पहचान के लिए चार पुलिस की टीमें बीते 24 घंटे से कई एंगल पर जांच पड़ताल कर रही हैं। पुलिस को मिले अहम सीसीटीवी फुटेज में चोरी में 4-5 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। साथ ही इसमें शोरूम से जुड़े किसी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
सोमवार को पीसी ज्वेलर्स के शोरूम में जिस प्रकार करोड़ों की चोरी की वारदात का खुलासा हुआ, उससे पुलिस भी सकते में है। वो अब तक यह नहीं जान पाई कि आखिर रस्सी छत पर किसने लटकाई? देर रात टाइल कटर से 8 इंची मोटी छत को काटने के वक्त सिक्योरिटी गार्ड को आवाज क्यों नहीं सुनाई दी? शातिर चोरों ने जिस प्रकार वारदात को अंजाम दिया है पुलिस भी मान रही है कि इसमें किसी अंदरूनी शख्स का हाथ है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर अलग-अलग तीन अपराध शाखाओं की टीमों के अलावा सेक्टर-14 थाना पुलिस की टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। जो शोरूम मालिक से लेकर शोरूम कर्मचारियों, आसपास के घरों में रहने वालों से पूछताछ के आधार पर जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम शमशेर सिंह के मुताबिक, अभी शुरुआती जांच में जो सीसीटीवी फुटेज मिली है, उसमें पूरी तरह अंधेरा है लेकिन उसमें चल रही एक्टिविटी के आधार पर जांच की जा रही है। मंगलवार को शोरूम कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक चार से पांच लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

--------------------------
बड़े जेवरातों को बनाया निशाना
पीसीजे की ओर से शोरूम से चोरी किए गए गहनों की सूची मंगलवार को पुलिस को सौंप दी गई। पुलिस के मुताबिक इसमें अधिकतर डायमंड के गहने हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक जेवरातों की कीमत का उल्लेख नहीं किया गया है लेकिन यह माना गया है कि चोरों ने भारी और बड़े जेवरातों को ही निशाना बनाया। जबकि शोरूम के स्ट्रॉन्ग रूम में उस वक्त हल्के जेवर भी रखे हुए थे।
-------------------------
ये एंगल हैं खास-
-पुलिस शोरूम संचालक और कर्मचारियों के आपसी रिश्तों को भी खंगाल रही है।
-आसपास के घरों में रहने वाले लोगों का भी डाटा जुटाया जा रहा है।
-रविवार देर रात से लेकर सोमवार तड़के के बीच शोरूम के आसपास होने वाली मोबाइल कॉल का डाटा भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें