दोनों युवकों ने आत्महत्या की
-
गुरुग्राम। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
बादशाहपुर थाना पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय नरेश कुमार बादशाहपुर थाना क्षेत्र में रहते थे और शराब पीने के आदी थे। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शराब के नशे में नरेश ने कीटनाशक दवा की गोली खा ली। जिससे उनकी हालत खराब हो गई थी। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
उधर न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुन नगर की गली नंबर 7 में मूल रूप से शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी अभिषेक दीक्षित ने फंदे पर लटक की जान दे दी। वह किराए के मकान में रहता था। पिछले सप्ताह उनकी मां व बहन उसे छोड़कर चली गई। इस कारण वह तनाव में था। शनिवार देर रात उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।